Breaking News in Primes

बाड़ी नागिन मोड़ पीपलवाली के समीप एलपीजी गैस से भरा टैंकर रविवार को दोपहर सवा

0 279

बाड़ी नागिन मोड़ पीपलवाली के समीप एलपीजी गैस से भरा टैंकर रविवार को दोपहर सवा

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

तीन बजे अचानक पलटने से टैंकर में भड़की भीषण आग,जयपुर जबलपुर हाइवे 45 पर वाहन चालकों में मची अफरातफरी

रायसेन।सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपलवाली के नजदीक रविवार को दोपहर सवा 3 बजे नेशनल हाईवे 45 जबलपुर जयपुर पर नागिन मोड़ पर बाड़ी के नजदीक रविवार को दो

अचानक एक टैंकर डिवाइडर से टकरा गया।इसके बाद एलपीजी गैस से भरे टैंकर में आग के शोले भड़कने लगे।यह तस्वीर देखकर वाहन चालकों में काफी देर तक भगदड़ और अफरातफरी मची रही।टेंकर से उठता आग के साथ काले धुंए से आसपास के क्षेत्र में मची खलबली।बताया जाता है कि आग में भड़के शोलों से

टैंकर जलकर हुआ पूरी तरह से हुआ खाक ।टैंकर में उठती आग की लपटों को देखकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।एएसपी केके खरपुसे ने बताया कि टैंकर चालक और क्लीनर की आग में जलने से मौत हो गई।शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।गैस का यह कैप्सूल टैंकर बड़ोदा से जबलपुर जा रहा था।

।अज्ञात कारणों से लगी गैस या पेट्रोल के टैंकर में भीषण आग।

आग पर काबू पाने 5 जगहों की पहुंची दमकलें

टैंकर में भड़की आग पर काबू पाने के लिए पाँच जगह की फायर बिग्रेडमौके पर पहुंच कर रह आग पर क़ाबू पाने की कोशिश करते नजर आए कर्मचारी।लेकिन तब तक गैस टैंकर जलकर खाक हो गया।

बरेली,बाड़ी,सुल्तानपुर,गोहरगंज,और ओबैदुलैगंज की फायर बिग्रेड करती रहीं आग बुझाने की भरसक बाकी कोशिश।

नेशनल हाईवे 45 जबलपुर जयपुर मार्ग पर,जिले के बाड़ी के पीपलवाली नागिन मोड़ के पास में यह घटना घटित हुई।आग इतनी विकराल थी कि पुलिस को आवागमन करना पड़ा बंद। पास में ही तीन झुग्गी में भी लगी आग जान बचाकर भागे लोग।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!