“कैथोलिक चर्च किरंदुल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया”
प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)
किरंदुल (प्राईम संदेश) नगर के सबसे बड़े और पुराने कैथोलिक चर्च में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समाज के सभी महिलाएं आज सुबह चर्च में एकत्रित हुये, जहां इनका स्वागत बच्चों द्वारा बड़े ही बेहतरीन अंदाज में सभी महिलाओं को गुलाब का फूल देकर किया गया। कैथोलिक चर्च के सभी सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम चर्च में प्रेयर किया गया। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा चर्च परिसर में ही विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चर्च के फादर फिलिप अब्राहम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। परंतु यह कटु सत्य है कि आज भी कई जगह पर उन्हें असमानता एवं भेदभाव झेलना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर, रोजगार तक पुरुषों और महिलाओं के बीच एक गहरी खाई नजर आती है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य है कि यह महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प ले। मारिया संघ के प्रमुख असनुता इक्का ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं एवं उनकी उपलब्धियां के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही भेदभाव मिटा कर समानता के बीच उनके अधिकारों की बात की जाती है। हमारा मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना है। ताकि वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। इस कार्यक्रम में मरिया संघ के सिस्टर लाइजामा,अर्चना टोप्पो, मैरी अन्थोनी, जेनेट उषा, कांति तिग्गा, मगरीटा टोप्पो, चंदा मैडम, टिंकी राज, निर्मला टोप्पो विशेष रूप में उपस्थित थे।