Breaking News in Primes

तेलगु कल्चरल एशोसिएशन द्वारा किरन्दुल में मनाया गया श्री बालाजी कल्याण महोत्सव”

0 436

“तेलगु कल्चरल एशोसिएशन द्वारा किरन्दुल में मनाया गया श्री बालाजी कल्याण महोत्सव”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल (प्राईम संदेश) लौहनगरी किरन्दुल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तेलगु कल्चरल एशोसिएशन द्वारा श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर मे श्री श्री बालाजी कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल से ही भक्तजन मन्दिर में भारी संख्या में उपस्थित रहे। सुबह 5 बजे सुप्रभात सेवा, मंगलाशासनम, स्वामी अलंकार किया गया। 9 बजे बेसन्तान महिलाओं के लिये विशेष गरुड प्रसाद वितरण हुआ। 10 बजे श्री श्री श्री बालाजी कल्याणम होमम, पूर्णहुति, तीर्थ प्रसाद वितरण, मंदिर प्रवेश हुआ। पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम में एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक, उपमहाप्रबंधक बी के माधव सपत्नीक पूजा अर्चना किए। जिसके बाद दोपहर को मंदिर परिसर में वविशाल अन्न भंडारा का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष गणपत नायडू, सचिव जी सन्मुख राव एवं अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!