Breaking News in Primes

कलेक्टर दुबे से मप्र सिविल सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों ने की भेंट

0 132

कलेक्टर दुबे से मप्र सिविल सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों ने की भेंट

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

प्रशासनिक दायित्वों कार्यप्रणाली को जानने एक दिवसीय भ्रमण पर रायसेन आए नवनियुक्त अधिकारी

 

रायसेन 02 मार्च 2024

कलेक्टर अरविंद दुबे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक अवनीश सोमकुवर तथा मप्र सिविल सेवा वर्ष 2019-20 बैच के विभिन्न जिलों में पदस्थ 09 नवनियुक्त जिला जनसम्पर्क अधिकारियों (सहायक संचालक) ने भेंट की। कलेक्टर दुबे से नवागत अधिकारियों ने प्रशासनिक दायित्वों कार्यप्रणाली और रायसेन जिले की भौगोलिक सरंचना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर दुबे ने नवागत अधिकारियों से कहा कि रायसेन जिला एतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से बहुत समृद्ध है। यहां दो विश्व धरोहर सांची बौद्ध स्तूप और भीमबैटिका है। इनके अतिरिक्त भोजपुर का प्रसिद्ध शिव मंदिर रायसेन दुर्ग सहित अनेक पर्यटन स्थल हैं। रायसेन जिला वन क्षेत्र में भी समृद्ध है और यहां दो वन अभ्यारण भी है। उन्होंने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था कलेक्टर के दायित्व और सम्पादित किए जाने वाले कार्यो तथा कार्यप्रणाली के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने जिले में प्रति मंगलवार को नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित होने वाली जनसुनवाई आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में की जा रही कार्यवाही के बारे में भी बताया।

कलेक्टर दुबे ने नवागत जनसम्पर्क अधिकारियों से कहा कि उन्हें भिन्न-भिन्न जिलों में पीआरओ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जनसम्पर्क विभाग का कार्य महत्वपूर्ण होता है। यह शासन और पत्रकारों के बीच का माध्यम भी है। जनसम्पर्क अधिकारियों का कलेक्टर और पत्रकारों से सतत् संवाद जरूरी है। उन्हें शासन की नीतियों योजनाओं की जानकारी होने के साथ ही जिले में सम्पादित होने वाली गतिविधियों से अद्यतन रहना चाहिए। साथ ही विकास कार्यो शासन की योजनाओं नीतियों से नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों का प्रचार-प्रसार करना जरूरी है जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हों। उन्होंने नवागत अधिकारियों से भी उनके कार्यानुभव जाने। उप संचालक अवनीश सोमकुवर द्वारा भी नवागत अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्वेता पवार उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश सिंह डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग ने भी नवागत अधिकारियों से संवाद कर अनुभव साझा किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!