Breaking News in Primes

भंवरलाल पटेल फिर भाजपा में घर लौटे, विधानसभा चुनाव में थामा था कांग्रेस पार्टी का दामन

0 188

भंवरलाल पटेल फिर भाजपा में घर लौटे, विधानसभा चुनाव में थामा था कांग्रेस पार्टी का दामन

रायसेन।जिले की राजनीति में

*दैनिक प्राइम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

सियासत एक बार फिर से गरमा गई है।आगामी लोकसभा चुनाव मिशन 2024 चुनाव के पहले भाजपा कांग्रेस में दल बदल की राजनीति का दौर शुरू हो गया है ।इसी के चलते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल एक बार फिर से भाजपा में घर लौट आए हैं ।उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली ।प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने भंवरलाल पटेल को घर वापसी करवाने के लिए प्रयास किए थे ।उन्होंने पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से संपर्क किया ।इसके बाद भंवर लाल पटेल एवं मिट्ठू लाल धाकड़ की घर वापसी की पटकथा लिखी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें फिर से भाजपा में वापस लाने की स्वीकृति मिलने के बाद भाजपा सरकार समिति के सदस्य डॉ जय प्रकाश किरार के मिट्ठू लाल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता को लेकर भाजपा कार्यालय भोपाल पहुंचे ।जहां उन्होंने भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें फिर से भाजपा की सदस्यता दिलाई ।मालूम हो कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानके करीबी रिश्तेदार भी है ।इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। इसकी वजह मुख्य वजह सांची के वर्तमान भाजपा विधायक के बीच उनकी पटरी सही तरीके से नहीं बैठ रही थी।

इन्होंने भी ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतिभा शुक्ला मिट्ठू लाल धाकड़ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा पूर्व जिला महामंत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष सांची जितेंद्र बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनगर महेंद्र सिंह सिंगोरिया गैरतगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष महामंत्री रघुनाथ सिंह पटेल गैरतगंज के जनपद सदस्य दीपक धाकड़ पूर्व जनपद सदस्य नथन सिंह कुशवाह संतोष यादव विजय चौकसे पंकज मीणा हेमंत पटेल नागेंद्र लोधी पूर्व सरपंच भंवर लोधी सहित इन लोगों ने फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!