Breaking News in Primes

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे

0 139

*भीड़ में एक चेहरा*

 

*राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे।*

 

खरगोन :- हर कोई राजनैतिक पार्टी से जुड़ा हुआ हैं तो कोई सामाजिक संगठन में जुड़कर काम कर रहे हैं, एक ऐसा ही 19 साल के युवा का चेहरा निखरकर सामने आया हैं, जो की 18 वर्ष की उम्र में जिला प्रभारी और 19 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय सचिव हैं।

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन में जुड़कर राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे लगातार गरीब लोगों की दबी हुई आवाज उठा रहे हैं, और उन्हें उनके हक अधिकार, दिलाने का काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन के माध्यम से होशंगाबाद, भोपाल, छत्तीसगढ़, नागपुर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में प्रशिक्षण , शिक्षित – प्रशिक्षित हुए हैं।

राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे कई संगठन में जुड़कर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन के संस्थापक देवरावेन भलावी हैं।

राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे ने किसी भी अधिकारी या अन्य जगह डरकर काम नहीं करें,

हमेशा निडर, निर्भीक, निष्पक्ष होकर गरीब लोगों की आवाज उठाई हैं, गलत को गलत बताया हैं।

खरगोन जिले में बहुत ही जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेन भलावी और राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे के द्वारा राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!