Breaking News in Primes

किसान कोदो, कुटकी की खेती कर बनाए अलग पहचान- विधायक जयसिंहनगर

0 98

किसान कोदो, कुटकी की खेती कर बनाए अलग पहचान- विधायक जयसिंहनगर

 

किसान मिटटी का परीक्षण अवश्य करवाएं- विधायक जैतपुर

 

कृषि विज्ञान मेला का विधायक ने शुभारंभ

 

शहडोल 31 जनवरी 2024- किसान कल्याण तथा विकास विभाग शहडोल द्वारा आज जिला मुख्यालय के टेक्निकल ग्राउंड में 2 फरवरी 2024 तक किसान विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान में का शुभारंभ विधायक जयसिंह नगर श्रीमती मनीषा सिंह ने भगवान बलराम की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। कृषि विज्ञान मेला को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि कृषि जीवन का मुख्य आधार है, किसान आधुनिक खेती को अपनाकर अधिक से अधिक उत्पादन करे और खेती को लाभ का धंधा बनाए। उन्होंने कहा कि गेंहू, धान के आलावा कोदो, कुटकी की भी खेती करे और जिले को एक अलग पहचान दे। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खेती के लिए 12 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही हैं इसका लाभ सभी किसान ले।

विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है इनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन को बढावा दे। उन्होंने किसानों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि किसान अपने खेत की मिटटी का परीक्षण जिला कृषि विज्ञान केंद्र में अवश्य करवाए जिससे मिटटी की उर्वरक क्षमता में आई कमी को दूर करने सकने के प्रयास किये जा सकें।

कृषि विज्ञान मेला को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने कहा कि किसान सबसे मूल्यवान व्यक्ति होता है, किसान कड़ी मेहनत करके अनाज का उत्पादन करता है। किसान खेती साथ साथ पशुपालन व अन्य कार्य करे। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती को अपनाकर कोदो,कुटकी की फसल लगाए। उन्होंने कहा कि किसान फसल काटने के बाद नरवाई को खेत में न जलाए क्युकी मिट्टी की उर्वरक क्षमता नष्ट होती है। उन्होेंने कहा कि किसानों को कस्टर हायरिंग सेंटर से कृषि उपकरण भी प्रदान किये जाते है।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि श्री जी एस पेंद्राम, उपसंचालक कृषि श्री आर पी झरिया ने भी खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु आवश्यक जानकारियों से किसानों को अवगत कराया। कृषि विज्ञान मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला आजीविका स्व-सहायता समूह, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। साथ ही किसान लल्लू सिंह ग्राम खेतौली, अंबिका प्रसाद ग्राम जल्दीटोला सहित अन्य किसानों को खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर कृषि विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री रविकरण त्रिपाठी, समाजसेवी श्री हरीलाल कोल, अजय सिंह बघेल सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व काफी संख्या में किसानगण उपस्थित थें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!