Breaking News in Primes

किरंदुल पुलिस थाना में 75 वां गणतंत्र दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर मनाया गया

0 580

किरंदुल पुलिस थाना में 75 वां गणतंत्र दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर मनाया गया

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल (प्राईम संदेश) 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किरंदुल थाना परिसर में पुलिस परिवार द्वारा शान से फहराया गया तिरंगा। इस मौके पर पूरा थाना परिसर को तिरंगा झंडा से सजाया गया था। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू द्वारा अपने थाना परिसर में पूरे पुलिस परिवार के साथ मिलकर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर सभी साथियों ने अपने कार्य के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद साथियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही शहीद हुए स्थानीय शहीद साथियों को उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त स्कूलों में जाकर स्कूल परिसर में भी सभी गुरुजनों के साथ मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन साथियों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपनी जान गवाए उन साथियों पर हमें गर्व है। हमें हमेशा देश की रक्षा एवं नगर में शांति एवं सुरक्षा की व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!