Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में वीसी के माध्यम से

0 312

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में वीसी के माध्यम से

 

*राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की चर्चा

जिला स्तर पर रायसेन वन परिसर में 16 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम।

 

रायसेन, 15 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मंत्रालय भोपाल से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तैयारियों, स्वरूप और गतिविधियों पर प्रदेश के जिलों में मौजूद जन प्रतिनिधियों, कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देश दिए। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में उदयपुरा विधायक श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए बताया कि 16 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे से रायसेन स्थित वन परिसर में जिले स्तर पर यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें उज्जैन में आयोजित प्रदेश स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में जिले को प्राप्त आईईसी वैन को हरी झण्डी दिखकर निर्धारित रूट चार्ट अनुसार जिले के ग्रामीण और नगरीय निकाय क्षेत्रों हेतु रवाना किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!