Breaking News in Primes

समर्पण एक नेक पहल” संस्था के पहल पर एक महिला के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त उपलब्ध कराई गई

0 288

तेतुलमारी

 

*”समर्पण एक नेक पहल” संस्था के पहल पर एक महिला के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त उपलब्ध कराई गई l*

 

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

संस्था के संरक्षक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के भाई बसंत महतो ने संस्था को सूचित किया कि कतरास के निचितपुर क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में एक पचास वर्षीय महिला भर्ती हैं जिनका नाम अनीता देवी हैं इन्हें तत्काल एक यूनिट ओ पॉजिटिव ब्लड और की आवश्यकता हैं इनका ऑपरेशन होने वाला हैं इसीलिए इनके ऑपरेशन के लिए तत्काल एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जाए l

सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर धनबाद प्रबंधक से बात कर मरीज अनीता देवी जी के ऑपरेशन के लिए तत्काल एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त तथा प्रदान करने का आग्रह किया जिसके पश्चात ब्लड बैंक द्वारा काग़ज़ी प्रक्रियाओं को पूरा कर मरीज के परिजन को रक्त प्रदान कर दी गई, संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ने कहा कि संस्था के संरक्षक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ज़ी स्वयं कई जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करा कर उनकी जान बचाई हैं l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!