प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे नेपानगर
नेपानगर से विधायक जिसका सरकार उसकी,अर्चना और मंजु ने मारी बाजी, मंजु ने तोडा खुद का रिकार्ड,
बुरहानपुर| मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभा विधानसभा क्रमांक 180 बुरहानपुर क्रमांक 179 नेपानगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की है | जहाँ बुरहानपुर विधानसभा से श्रीमती अर्चना चिटनीस भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल कि है तो वही नेपानगर विधानसभा से मंजू राजेंद्र दादू भाजपा प्रत्याशी विजय घोषित हुई है आप को बतादे बुरहानपुर की दोनों विधानसभा सीटें भाजपा के खेमे में चली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू राजेंद्र दादू ने पिछले चुनाव में लगभग 42000 मतों से जीत का खुद का रिकार्ड तोड़ते हुवे इस बार 44805 वोटो से विजयी घोषित हुई है वही अर्चना चिटनीस ने बुरहानपुर से 31000 हज़ार से अधिक मतों से विजय श्री हासिल कि है |
नेपानगर से विधायक जिसका सरकार उसकी,
नेपानगर क्षेत्र में बुजुर्गो में चर्चा यह बनी रहती है कि हैं कि नेपानगर विधानसभा में यह थीम बनी हुई है कि जिस पार्टी का विधायक नेपानगर विधानसभा से चुनाव जीतकर जाता है उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है आपको बतादे 2018 के चुनाव में सुमित्रा कासडेकर कांग्रेस पार्टी से जीती थी तब भी कांग्रेस की सरकार बन गई थी मगर जैसे ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस का दामन छोड़ और भाजपा का दामन थाम लिया था उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में सुमित्रा देवी कास्डेकर ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करवाई और प्रदेश में फिर भाजपा सत्ता में आ गई 2023 की विधानसभा चुनाव कि बात करे तो जनता के भारी जन समर्थन देकर मंजू राजेन्द्र दादू ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता और प्रदेश में भारी जन समर्थन के साथ सत्ता हासिल की है, इसी के साथ एक बार फिर साबित हो गया की नेपानगर में जो प्रत्याशी चुनाव जीतता है उसी की प्रदेश में सरकार बनती है यह कहावत जो वर्षों से चली आ रही थी वह सही साबित हो गई है |