Breaking News in Primes

मायके जाने से रोकने पर दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला।

0 429

मायके जाने से रोकने पर दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो के राजू बैरागी जिला* *रायसेन*

 

रायसेन मध्य प्रदेश जिले के बेगमगंज क्षेत्र के में एक वर्षीय महिला ने मायके नहीं जाने देने

पर दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दो दी मायके जाने को लेकर महिला का पति से खूब विवाद भी हुआ था उसके बाद गुस्से में अपने दोनों बच्चों को साथ में ले जाकर गांव के पास एक खेत में स्थित कुएं में बच्चों सहित कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। बुधवार की सुबह तीनों का पीएम कराया गया है ये खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुलतानगंज थाना प्रभारी श्यामराजसिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में ग्राम सुनवाहा निवासी रघुवीर सिंह अहिरवार की पत्नी मनीष अहिरवार ने अपने मायके जाने की जिद की तब पति ने यह कहकर मना कर दिया कि3 दिन पहले ही मां के श्राद्ध में मायके होकर आई हो तो अब क्यों जा रही हो इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ।पति के खेत पर चले जाने के बाद पत्नी मनीषा अपने पुत्र अरुण 9 वर्ष एवं पुत्री मुस्कान 7 वर्ष को साथ लेकर घर से बिना कुछ बताए निकल गई।

जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की गांव के बाहर में नरेंद्र सिंह दागी के खेत में बने कुएं ऊपर उसकी चप्पलें राखी दिखाई दी तो परिजनों द्वारा गांव

वालों की मदद से कुएं के अंदर उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीबन 8 बजे मनीष एवं दोनों बच्चों के शव कुएं के अंदर मिले घटना की सूचना मृतक के पति रघुवीर सिंह अहिरवार ने सुलतानगंज पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा बनाया मर्ग कायम मामले को विवेचना में लिया है रात्रि अधिक होने के कारण तीनों को शवों का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया गया दोपहर में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

मृतका के पति रघुवीर अहिरवार ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी मंगलवार को वह

मायके जाने के लिए जिद पर खड़ी हुई थी। जबकि3 दिन पहले ही मायके से लौट कर आई थी। उसने सिर्फ यह कहा कि अभी आई है फिर क्यों जाना चाहती हो इस बात पर उसने विवाद किया और घर से दोनों बच्चों को लेकर निकल गई

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!