ब्रेकिंग न्यूज़ | सिवनी
*सिवनी को मिली नई कलेक्टर: नेहा मीना संभालेंगी जिले की कमान*
लोकेशन – सिवनी
संवाददाता – मोहित यादव
जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी
*9584667143*
सिवनी!प्रशासनिक फेरबदल के तहत सिवनी जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं। जानकारी के अनुसार, वर्तमान कलेक्टर शीतला पटले का स्थानांतरण कर उन्हें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सचिव, इंदौर पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना को सिवनी जिले की नई कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
*सम्मानित अधिकारी*
नेहा मीना अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश के सर्वोच्च पदों से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) और द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति) द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
*क्या बदल सकता है सिवनी में?*
नई कलेक्टर के आने से जिले में प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनसुनवाई प्रणाली में सुधार की उम्मीद की जा रही है।