Breaking News in Primes

एक दिवसीय बाल संस्कार शिवर का आयोजन किया गया *

0 0

लोकेशन धामनोद

एक दिवसीय बाल संस्कार शिवर का आयोजन किया गया *

धामनोद लायन्स क्लब प्लैटिनम द्वारा बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय बाल संस्कार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर के अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अच्छे संस्कारों की सीख प्राप्त की।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों को योग, ध्यान, प्रेरणादायक कहानियाँ, प्रश्नोत्तर सत्र एवं मनोरंजक खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन, सम्मान और सदाचार के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा।


समापन समारोह में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पत्र भेंट किए गए तथा सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किए गए।

क्लब की अध्यक्ष निधि जैन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नैतिकता, अनुशासन एवं भारतीय संस्कारों का विकास करना है। सचिव डॉ प्रीति जैन व कोषाध्यक्ष विभा झा
व संस्था की सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ
इस आयोजन में लायन अल्का भदौरिया एवं लायन रीना नाहर का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!