गुन्नौर क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्रों में हुई अनियमितता एवं किसानों से वसूली की चर्चाएं जन चर्चा में बनी हुई है !मामला उजागर होने के बावजूद भी जिम्मेदार मौन
पन्ना गुनौर
जन चर्चा
गुन्नौर क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्रों में हुई अनियमितता एवं किसानों से वसूली की चर्चाएं जन चर्चा में बनी हुई है !मामला उजागर होने के बावजूद भी जिम्मेदार मौन
एलपीजी गैस वितरण को लेकर क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में नाराजगी
गुनौर क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है चिलचिलाती धूप में उपभोक्ता लाइन में लगने को मजबूर है तो वही मॉनिटरिंग व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं जबकि सरकार इन मुद्दों को लेकर काफी संवेदनशील हैं लेकिन जिम्मेदार मौन हैं
क्षेत्र में भ्रष्टाचार की मुद्दे उजागर होने पर भी नहीं होती कार्यवाही
गुनौर क्षेत्र में कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जो कि जिम्मेदारों के संज्ञान में होते हुए भी उन पर कार्रवाई न होना जन चर्चा में बने हुए हैं
आए दिन हो रहे सड़क हादसे चिंतनीय विषय
सड़क हादसों को लेकर भी जन चर्चाएं बनी हुई है अगर सड़कों की पटरियो की मरम्मत सही तरीके से हो जाए तो काफी हद तक सड़क हादसों में कमी आ सकती है वही देखा जाता है की पटरिया पर मरम्मत के नाम पर सिर्फ दिखावा चल रहा है जो की एक गंभीर विषय है
फिलहाल गुनौर से जन चर्चा में बने रहिए हमारे साथ
सुनील कुमार शर्मा