Breaking News in Primes

विधायक ने फीता ता काट राजस्थान मिष्ठान भण्डार का किया शुभारंभ। 

0 0

विधायक ने फीता ता काट राजस्थान मिष्ठान भण्डार का किया शुभारंभ।

सीधी/ मझौली

 

जिले के प्रतिष्ठित राजस्थान मिष्ठान भण्डार के संचालक हनुमान मंजू भाटेलिया मझौली नगर क्षेत्र वार्ड क्रमांक 10 में नवीन प्रतिष्ठान संचालित किए हैं जिसका शुभारंभ आज 25 मार्च को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा फीता काटकर किया गया।

विदित हो कि श्री भाटेलिया जिले भर में कई जगह राजस्थान मिष्ठान के नाम से अपना प्रतिष्ठान संचालित कर लोगों को मनपसंद राजस्थान पकवान एवं मिठाइयों के साथ अन्य देसी विदेशी पकवानों की सौगात दे रहे हैं। मझौली में पूर्व से वार्ड क्रमांक 11 में एक प्रतिष्ठान संचालित है अब नगर क्षेत्र मझौली वार्ड क्रमांक 10 मेन मार्केट में दूसरे प्रतिष्ठान संचालित किए हैं जिसका शुभारंभ आज शुभ मुहूर्त पर 25 मार्च दिन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के हाथों फीता काटवा कर किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एड. प्रवीण तिवारी, नगर अध्यक्ष मझौली शंकर प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष मझौली लवकेश सिंह, समाजसेवी वेंकट रमण सिंह, डॉ रामनरेश सोनी, यमुना प्रसाद वर्मा, प्रदीप दीक्षित ताला,सरोज तिवारी,मोहन सोनी,राजेंद्र सिंह करमाई, भाजपा नेता रामसखा शर्मा, राजेश सिंह रज्जे, पवन मिश्रा दादर, प्रेमचंद गुप्ता, आकाश सिंह चंदेल ताला,रजनीश गुप्ता,आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!