Breaking News in Primes

जांजगीर-चांपा: राहुल टंडन बने जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष

0 1

जांजगीर-चांपा: राहुल टंडन बने जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष

जांजगीर-चांपा – जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस ने राहुल टंडन को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।


यह नियुक्ति युवा कांग्रेस कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है। आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुमति से यह नियुक्ति संपन्न हुई है।संगठनात्मक विस्तार के तहत जिले में कुल 10 जिला उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें राहुल टंडन का नाम भी शामिल है।इस नियुक्ति पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि राहुल टंडन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!