विधायक निवास मे टैंकर वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न। –
——————————————–आज मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 132 घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जन सिंग उइके के निज निवास भौरा में 28 ग्राम पंचायतों को विधायक निधी से फायर फाइटर स्क्रींकलर सिस्टम वाटर टैंकरों का वितरण किया गया।
इन टैंकरों से ग्राम पंचायतों में पेयजल उपलब्धता के साथ आगजनी की रोकथाम में मदद मिलेगी। साथ ही, शादी विवाह, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी सुविधा होगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र मालवीय, चोपना मंडल अध्यक्ष विप्लव समादर, पाढर मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, शाहपुर मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गण, सरपंच, सचिव , रोजगार सहायक अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।