लोकेशन – धामनोद
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसानों का किया गया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा जी के निर्देश एवं मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री राजीव जी पटेल के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा द्वारा 23 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक किसान सेवा सप्ताह रुप में मनाया जा रहा है, इसी उद्देश्य से 25 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में धामनोद मंडी परिसर में आज सुबह 10 बजे
‘किसान सेवा सप्ताह ’ अभियान चलाया गया जिसमें किसानों के प्रति सेवा, सम्मान और समर्पण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस दौरान किसानों के लिए प्याऊ (शीतल जल सेवा) तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया जिससे किसानों को राहत एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई एवं उन्नत कृषक, जैविक कृषक, बागवानी कृषक, पशुपालक एवं प्रगतिशील किसानों में शिव शंकर नानूराम धनगर गुलझरा, सुखदेव दशरथ धनगर ,
तेजपाल ताराचंद यादव ,
अंबाराम मांगीलाल यादव ,
पांडू घुसाई यादव ,
जगदीश मांगीलाल नायक दुधी ,
घनश्याम शिवराम यादव पलासिया ,
देवेंद्र ओम प्रकाश यादव पलासिया, का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम किसानों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने और उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धामनोद मंडल अध्यक्ष ममता जी वर्मा एवं किसान मोर्चा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह चौहान ने की कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गुजरी मंडल अध्यक्ष करण जी काहीर एवं धरमपुरी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश जी पटेल कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण चंद्र जी पाटीदार एवं शोध एवं नीति आयोग के किसान मोर्चा जिला प्रभारी श्री राधेश्याम जी धाड़ीया रहें अतिथियों का स्वागत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी दरबार ने किया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश जी चौधरी एवं धामनोद मंडल उपाध्यक्ष राधा जी पाटीदार मंत्री वर्षा जी शुक्ला सचिन जी भाबर
कार्यालय मंत्री ललित जी यादव मीडिया प्रभारी पीयूष जी कर्मा एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं किसान बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद सुरेश जी पाटीदार ने किया एवं धामनोद मंडल महामंत्री महादेव धनगर ने आभार प्रकट किया ।