Breaking News in Primes

PMO में छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल की अहम नियुक्ति

डिप्टी सेक्रेटरी बने, नीतिगत फैसलों में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

0 1

PMO में छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल की अहम नियुक्ति

 

डिप्टी सेक्रेटरी बने, नीतिगत फैसलों में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

 

नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।

 

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

 

प्रशासनिक दृष्टि से इस नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय, विभिन्न मंत्रालयों के बीच तालमेल और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाता है।

 

रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके प्रशासनिक कार्यों की सराहना की गई थी।

 

उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों की केंद्र में बढ़ती भूमिका को भी बल मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!