Breaking News in Primes

0 0

लोकेशन धामनोद

 

*धामनोद नगर में स्थित श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी मंदिर में आज मंगलवार दोपहर 4.00 बजे भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला, **

 

धामनोद प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास जी ने यहाँ पधारकर भगवान के दर्शन किए और अपनी मधुर वाणी से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या के दौरान पंडित जी ने अपना विश्वप्रसिद्ध भजन “ये चमक ये दमक, फूलवन में महक, मेरा सब कुछ सरकार तुम्हीं से है” प्रस्तुत किया। भजन सुनते ही उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और कई भक्त भाव-विभोर होकर झूमने व नृत्य करने लगे।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु—पुरुष, महिलाएँ और बच्चे—उपस्थित रहे। पूरे परिसर में जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान इच्छापूर्ति समिति की ओर से पंडित सुधीर व्यास जी का माला-फूलों से भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

निलेश माहेश्वरी ने बताया कि पंडित जी महेश्वर स्थित रंजीत हनुमान मंदिर में आज सुंदरकांड के लिए आए है, इसी अवसर पर आज मंदिर समिति से जुड़े डॉ हेमंत सोनी जी के निवेदन से धामनोद रुके।यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया, जिसे उपस्थित श्रद्धालु लंबे समय तक याद रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!