Breaking News in Primes

जनहित समस्या पर आम आदमी पार्टी ब्लाक अध्यक्ष के साथ नजर आए भाजपा , कांग्रेस के नेता* *गड्डों में तब्दील बैतूल परतवाड़ा मार्ग के मरम्मत की उठाई आवाज*

0 28

*जनहित समस्या पर आम आदमी पार्टी ब्लाक अध्यक्ष के साथ नजर आए भाजपा , कांग्रेस के नेता*

 

*गड्डों में तब्दील बैतूल परतवाड़ा मार्ग के मरम्मत की उठाई आवाज*

भैंसदेही :- जिले में बैतूल-परतवाड़ा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्राम गुदगांव से खोमई तक स्टेड हाइवे सड़क कई जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे रोजाना गुजरने वाले भारी ट्रक, यात्री बसें और छोटे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। सड़क का डामर कई हिस्सों में पूरी तरह उखड़ चुका है और अचानक बने गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग अब सफर से ज्यादा खतरे का संकेत बन गया है और हर दिन किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कोथलकुंड टोल प्लाजा के आसपास भी सड़क की हालत खराब होने से जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जिसको लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी भैंसदेही के ब्लाक अध्यक्ष पवन मनवर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को दिए गए लिखित शिकायत आवेदन में बताया गया है कि स्टेड हाइवे बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर लंबे समय से मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, जबकि एमपीआरडीसी और संबंधित विभाग द्वारा टोल नाकों पर फास्टैग के माध्यम से लगातार शुल्क वसूला जा रहा है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम गुदगांव से ग्राम खोमई तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। आवेदन में यह भी लिखा गया है कि कई स्थानों पर गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को दूसरी लेन में जाना पड़ता है, जिससे आमने-सामने टकराव की स्थिति बनती है और रात के समय हालात और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।

राहगीरों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल वसूली के बावजूद सड़क सुधार का कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा। लोगों के मुताबिक बड़े वाहनों के गुजरने पर सड़क और ज्यादा टूटती जा रही है, जिससे छोटे वाहन चालकों को रास्ता तक समझ नहीं आता। कई वाहन चालकों ने बताया कि गड्ढों में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने की घटनाएं बढ़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गुदगांव से खोमई तक पूरे हिस्से की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों की भराई कराई जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को संभाला जा सके।

स्थानीय नागरिकों में बढ़ती नाराजगी के बीच प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने से लोगों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। जिस समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष द्वारा अपने लेटर पैड पर लिखित शिकायत कर जल्द ही मरम्मत कार्य चालू करवाने का निवेदन किया गया, जिसके साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता शोएब विंध्यानी, भाजपा एस टी मोर्चा जनपद सदस्य संतोष धिकारे, गोतम छत्रपाल, रमेश परते, मनोज, संतोष लिखितकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!