Breaking News in Primes

धामनोद के महेश्वर चौराहे पर सिवरेज खुदाई से हालात बेकाबू

0 5

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल

*_त्योहार पर ठेकेदार की जिद, जनता जाम में कैद_*
*_धामनोद के महेश्वर चौराहे पर सिवरेज खुदाई से हालात बेकाबू_*
*धामनोद।* त्योहारों की रौनक के बीच नगर में अव्यवस्था का मंजर देखने को मिला। सिवरेज लाइन के नाम पर मुख्य मार्ग की खुदाई कर दी गई, जबकि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पहले ही विरोध जताया था। नतीजा—सुबह से ही महेश्वर चौराहा पर लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे और आम जनता बेहाल।
लगभग 150 स्कूल बसों का आवागमन प्रभावित हुआ। परीक्षा और त्योहार के समय बच्चों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ा। मंडी क्षेत्र होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों और व्यापारियों का काम भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुकानदारों का कहना है कि सीजन के वक्त सड़क खोदना सीधे-सीधे व्यापार पर चोट है।
सबसे बड़ा सवाल—क्या बिना ठोस ट्रैफिक प्लान और वैकल्पिक मार्ग के मुख्य सड़क खोदना जनहित है? नागरिकों का आरोप है कि न पर्याप्त सूचना दी गई, न मौके पर जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
जनता की मांग साफ है:
पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था हो
ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम हों
त्योहार और परीक्षा काल में मुख्य मार्ग की खुदाई रोकी जाए
त्योहार खुशियों का होता है, लेकिन लापरवाही ने इसे परेशानी में बदल दिया। अब देखना यह है कि प्रशासन जनहित को प्राथमिकता देता है या ठेकेदार की मनमानी यूं ही चलती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!