Breaking News in Primes

तामिया के रास्ते जाने वालो कों आज चीखलमऊ बायपास से पहुंचना होगा अपने गंत्वय तक।

0 0

जुन्नारदेव

महाशिवरात्रि महापर्व: जुन्नारदेव यातायात पुलिस द्वारा जारी जरूरी सूचना के तहत कल महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए जुन्नारदेव पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है यह व्यवस्था 15 फरवरी 2026 को सुबह 06:00 बजे से लागू होगी। विशाला मंदिर और हनुमान मंदिर की ओर जाने के लिए समर्पित पैदल मार्ग बनाया गया है।

पार्किंग व्यवस्था: * पहाड़ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग क्षेत्र निर्धारित है।

कार और बाइक के लिए हनुमान मंदिर के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

 

वैकल्पिक मार्ग: तमिया एवं पहाड़ की तरफ जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ‘चिखलमऊ रोड बायपास’ को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गयी है। भक्तों की उमड़ती हुई भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह सूचना जारी की है जिसके अनुसार ही आज का यातायात सुलभ माना जा रहा है। प्रशासन ने उपरोक्त दिशा निर्देशानुसार यात्री गणों से प्रशासन की मदद करने के लिए अपील की है।

कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित दर्शन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!