Breaking News in Primes

गुरु रविदास जयंती पखवाड़े पर एतिहासिक विशाल चल समारोह ओर कलश यात्रा का आयोजन।

0 51

◼️लोकेशन : महिदपुर
◼️रिपोर्टर : लोकेंद्र सूर्यवंशी
◼️मोबाइल : 9826610464

महिदपुर ।

विधानसभा क्षेत्र महिदपुर के समस्त रविदास समाज द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जन्मजयंती पखवाड़े को हासौल्लास के साथ मनाते हुवे ऐतिहासिक विशाल चल समारोह ओर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार प्रातः 10 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविदास समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित हुवे । तत्पश्चात विशाल चल समारोह ओर कलश यात्रा को प्रारंभ किया गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकला । संपूर्ण नगर में जनप्रतिनिधियों के साथ संपूर्ण नगर वासियों ने चल समारोह का जगह जगह मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री घोड़ा पछाड़ मंदिर समिति ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत किया। चल समारोह पुराने बस स्टैंड पर पहुंचा जहां मंच पर सभा का आयोजन किया गया । मंच पर निर्गुणी एवं लोकपरम्परागत आकाशवाणी समूह उज्जैन द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई । मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर सत्यनारायण जटिया उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा बाई शिवनारायण सूर्यवंशी ने की विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश बगाना रहे मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प माला पहना कर ओर साफा बांध कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की छवि पर पुष्प माला पहनाकर की गई । मंचासिन प्रबुद्धजनों ने अपनी वाणी से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके सद मार्गो पर चलने का वचन लिया । कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण सूर्यवंशी ने किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!