सीधी जिले के मझौली थाना पुलस ने हासिल की बड़ी कामयाबी। हजार किलोमीटर की अधिक दूरी से दो नाबालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।
सीधी जिले के मझौली थाना पुलस ने हासिल की बड़ी कामयाबी।
हजार किलोमीटर की अधिक दूरी से दो नाबालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।
*अरविंद सिंह सीधी/ मझौली*
मध्य प्रदेश सीधी जिला के मझौली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मझौली पुलिस ने लापता दो नाबालिक किशोरियों को हजार किलोमीटर से अधिक दूरी से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप उनके चेहरे पर मुस्कान लौटई है। तो परिजनों ने मझौली पुलिस की सराहना करते हुए आभार ज्ञापित किए हैं।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सफलता हासिल की है। जहां दो अलग-अलग राज्यों से हजार किलोमीटर के अधिक दूरी से लापता दो नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
*महाराष्ट्र के मुंबई से किशोरी की दस्तयाबी*
विगत माह थाना मझौली में एक नाबालिग बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में दबिश दी और जुम्मापड़ा (थाना पड़गा) से किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी बहन की देखभाल करने उसके ससुराल गई थी, जहाँ काम न करने पर बहन की डांट से नाराज होकर वह अपने बहन के चाचा ससुर के साथ बिना बताए अपनी दूसरी बहन के यहाँ चली गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही जारी कर दी है।
*गुजरात के पलसाना एवं बड़ोदरा के ऑपरेशन में दूसरी सफलता*
दूसरी बड़ी सफलता गुजरात एवं बड़ोदरा के ऑपरेशन में मिली है जहां एक अन्य मामले में लापता हुई नाबालिग किशोरी की तलाश हेतु पुलिस टीम गुजरात रवाना हुई। टीम सर्वप्रथम पलसाना (गुजरात) पहुंची, जहाँ संदेही का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस ने सघन छानबीन की। रिश्तेदारों से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने बड़ोदरा में घेराबंदी की और आरोपी के चंगुल से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि माँ की डांट से नाराज होकर वह अपने दोस्त के साथ बिना बताए रिश्तेदार के घर चली गई थी।
*पुलिस टीम की भूमिका:*
थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के द्वारा गठित टीम जो की विशेष पुलिस बल सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह नेतृत्व में गठित कर भेजी गई थी। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा लगातार साइबर सेल की मदद पुलिस टीम को उपलब्ध कराई जाती रही जिससे पुलिस टीम को कामयाबी मिली है। इसलिए इस कार्यवाही में पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।