मंझनपुर विधानसभा के बेरुई गाँव में नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई संवेदनशीलता
सूचना मिलते ही अध्यक्ष जी ने मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से संपर्क किया तथा क्षेत्राधिकारी चायल को फोन कर उचित कार्यवाही के लिए कहा!
सरकार के मंसा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्रथम प्राथमिकता है
-
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पीड़िता के घर में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस सामाजिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सरोज जी ने तत्काल मिस्त्री को बुलवाकर शौचालय निर्माण का अनुमान लगवाया और अपने स्तर से शौचालय बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की।
-
अध्यक्ष जी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और कोई भी महिला असुरक्षा या असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष की इस मानवीय पहल की सराहना की है।
साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री भैया लाल गौतम जी, विजय तिवारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।