Breaking News in Primes

*थाना इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, 315 बोर अधिया व जिंदा राउंड जप्त*

0 0

*थाना इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, 315 बोर अधिया व जिंदा राउंड जप्त*

लोकेशन = इंदरगढ़ ज़िला दतिया
रिपोर्ट= आशीष मिश्रा 9039546290

 

पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के विरुध्द कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी सेवढा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम के व्दारा एक व्यक्ति को अवैध अधिया व राउण्ड सहित पकड़ा ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 05.02.26 को कस्वा भ्रमण के दौरान आरोपी शिवम गुर्जर पुत्र जितेन्द्र उर्फ रिंकू गुर्जर उम्र 19 साल निवासी नेतुआपुरा को राधाकृष्ण कॉलेज के पास रास्ता दतिया सेवढा रोड से पकड़ा, आरोपी के कव्जे से अवैध 315 बोर की अधिया एवं एक जिन्दा राउण्ड मौके से किया जप्त। आरोपी शिवम गुर्जर के विरुध्द अपराध क्रमांक 41/26 धारा 25(1)ए आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

*उक्त कार्यवाही में-* निरीक्षक गौरव शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ, सउनि मनीष अतरौलिया, आर 863 मंजेश त्यागी, आर 291 पंकज उदैनिया, सैनिक 139 रामनिवास की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!