Breaking News in Primes

शासकीय उच्चतर माध्यमिक मांडल स्कूल मझौली में कैरियर मेला आयोजित, समारोह पूर्वक हुआ समापन। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहन प्रस्तुति, संदीपन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि।

0 78

शासकीय उच्चतर माध्यमिक मांडल स्कूल मझौली में कैरियर मेला आयोजित, समारोह पूर्वक हुआ समापन।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहन प्रस्तुति, संदीपन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि।

सीधी/मझौली

 

प्रदेश के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शासन के नियमों व निर्देशों करियर काउंसलिंग मेला आयोजित किया जा रहा है ‌।जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित कैरियर विकल्पों, कैरियर योजना, भविष्य की तैयारी तथा शासकीय सेवाओं से संबंधित अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

यह मेला इस वर्ष 27 से 31 जनवरी 2026 तक पांच दिवसआयोजित किया गया

जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी सामिल किए गए।

जिसके परिपालन में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली में भी पांच दिवसीय कैरियर काउंसलिंग मेला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित कराया जाकर छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार व शासकीय सेवकों के विशेषज्ञों द्वारा करियर सुधार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से अवगत कराया गया । जिसका समापन राजेश मिश्रा प्रभारी प्रभारी प्राचार्य शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली के मुख्य अतिथि तथा इंदिरा कचेर प्राचार्या मॉडल स्कूल मझौली के अध्यक्षता में 31 जनवरी 2026 को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय भवन में मां वीणा वादिनी की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में करियर काउंसलिंग से संबंधित फीडबैक तैयार करा जमा कराए गए तथा विषय समूह संबंधित पोस्टर कार्ड छात्र-छात्राओं वितरित किए गए।इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राजेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि आप लोगों को पांच दिवस के कार्यक्रम में विभागीय विशेषज्ञों, तथा उद्योग पत्तियों द्वारा करियर सुधार संबंधी बहुत सारे रास्ते बताएं होंगे। मुझे केवल दो रास्ते मालूम है कैरियर और बैरियर करियर से मतलब जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहना तथा बैरियर से मतलब बैक रुकना। तो मैं चाहूंगा कि आप सभी लोग कैरियर वाले रास्ते चुने तथा लक्ष्य प्राप्त कर जीवन में कुछ कर दिखाने का जज्बा रखें। साथ ही सभी स्कूली छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्या इंदिरा कचेर द्वारा कहा गया कि कठिन परिश्रम ही मंजिल तक पहुंचाता है इसलिए हमारे सभी बच्चे लक्ष्य का निर्धारण कर निरंतर प्रयास करें। मन को एकाग्रचित रखकर लक्ष्य की ओर बढ़े हमारी शुभकामना है सभी हमारे बच्चे जीवन के कैरियर में लक्ष्य के अंतिम शिखर तक पहुंचे।अंत में सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन करते बच्चों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक, स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय शिक्षक, क्षेत्रीय जन, पत्रकार शामिल रहे। प्राचार्या इंदिरा कचेर द्वारा बताया गया कि कैरियर काउंसलिंग मेंले में विभिन्न क्षेत्रों के शासकीय सेवक एवं एवं उद्योगपति कई काउंसलर्स के माध्यम से अलग-अलग दिवस विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कराया गया है।

 

*यह रही कार्यक्रम की रूपरेखा*

 

प्रथम दिवस (27 जनवरी)

कार्यक्रम का उद्घाटन, कैरियर जागरूकता कार्यक्रम, कैरियर मेला एवं काउंसलिंग का परिचय, विभिन्न शैक्षणिक संकायों की जानकारी तथा स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

द्वितीय दिवस (28 जनवरी)

कौशल एवं व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी, कौशल शिक्षा के प्रति जागरूकता, कौशल आधारित पाठ्यक्रमों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं व्यावसायिक शिक्षा पर सत्र आयोजित किए गए। साथ ही स्थानीय उद्योगपति/उद्यमी से संवाद किया गया।

तृतीय दिवस (29 जनवरी)

शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, शासकीय सेवाओं के अवसर, विश्वविद्यालय एवं छात्रवृत्तियों पर मार्गदर्शन तथा शासकीय अधिकारियों/विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित हुए।

चतुर्थ दिवस (30 जनवरी)

यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा यू-ट्यूब लाइव माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद, करियर कार्ड्स की जानकारी, जीवन कौशल, कैरियर योजना एवं भविष्य की तैयारी तथा संकाय आधारित परीक्षाओं की जानकारी दी गई।

पंचम दिवस (31 जनवरी)

भविष्य की मांग वाले कैरियर विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा चर्चा, विद्यार्थियों से फीडबैक संग्रह, कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!