राम कथा का समापन आज, कन्या विवाह एवं विशाल भंडारा कल 5 फरवरी को, क्षेत्रीय विधायक रहेंगे मौजू
द।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी- सिंगरौली*
सीधी -सिगरौली जिले के विधानसभा क्षेत्र 82 धौहनी क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली जिले के निवास स्थित शिव मंदिर प्रांगण में संचालित 15 वे सोपान की संगीतमय श्री राम कथा का समापन आज 4 फरवरी को हो रहा है गरीब वर्ग के कन्याओं का विवाह एवं निकाह तथा विशाल भंडारा कल 5 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा जहां एक दर्जन से अधिक सभी गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह एवं निकाह शिव सेवा समिति के द्वारा कराया जाएगा।
समिति के सचिव राकेश सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 15 वर्षों से लगातार नव वर्ष प्रथम माह में हमारी समिति जिसके संरक्षक हमारे विधायक कुंवर सिंह टेकाम है शिव सेवा समिति निवास द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा संपन्न कराया जाकर सामूहिक विवाह एवं निकाह योजना में सभी वर्गों के गरीब परिवार की लगभग 51 कन्याओं का विवाह एवं निकाह बड़े धूम धाम से किया जाता आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष 2026 में भी विगत 27 जनवरी से संगीतमय श्री राम कथा कथा संचालित कराई गई। कथा का संचार सु मधुर ध्वनि में कथा व्यास पूज्य अवधेश जी महाराज अयोध्या धाम के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि में आज 4 फरवरी तक संचारित किया गया। जिसका समापन आज हो रहा है। कल क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि में सभी वर्गों के गरीब परिवार की लगभग 11कन्याओं का विवाह एवं निकाह शिव मंदिर समिति निवास के द्वारा कराया जाकर विशाल भंडाराआयोजित किया जाएगा।
आयोजक समिति शिव मंदिर निवास द्वारा लोगों से उपस्थित हो कार्यक्रम को सफल बनाने एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।