Breaking News in Primes

एक्ट में पुनर्विचार की मांग,सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मझौली को सौंपा ज्ञापन। राजनीतिक पार्टियों के लोग एवं व्यापारियों दूरी बनाए रखना बना चर्चा का विषय।

0 240

एक्ट में पुनर्विचार की मांग,सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मझौली को सौंपा ज्ञापन।

 

राजनीतिक पार्टियों के लोग एवं व्यापारियों दूरी बनाए रखना बना चर्चा का विषय।

 

*सीधी/मझौली समाचार*

 

मामला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नए कानून से जुड़ा हुआ है जिसको लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ राज्यों के सत्ता पक्ष के मुख्यमंत्री भी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतर चुके हैं। इसी कड़ी में आज 2 फरवरी को पूर्व निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार जिले के मझौली ब्लॉक में अखिल भारतीय सवर्ण समाज कि बैनर तले सवर्ण समाज के लोग जिसमें कॉलेजी छात्र -छात्राए सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी, अधिवक्ता, आदि सामिल रहे।एक्ट लागू होने से समाज एवं छात्र छात्राओं में पड़ने वाले दुष्परिणामों का वर्णन ज्ञापन पत्र में अंकित करते हुए देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम द्वारा एसडीएम मझौली के तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

 

सौंपे गए ज्ञापन पत्र में एक्ट से समाज में उत्पन्न होने वाले दुष्परिणाम एवं छात्र-छात्राओं के जीवन में पढ़ने वाले प्रभाव को अंकित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग किए हैं कि केंद्र सरकार को यूजीसी के निर्णयों पर पुनर्विचार कर छात्र हितैषी एवं व्यवहारिक नीतियां लागू करने निर्देशित किया जाय। गनीमत एवं चिंतनीय बात यह रही की इस प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपे जाते समय राजनैतिक पार्टियों के नेता, पदाधिकारी व प्रतिनिधि चाहे सत्ता पक्ष के हो या विपक्ष के तथा मझौली के भले ही क्षत्रीय एवं ब्राह्मण समुदाय के कुछ व्यापारी शामिल हुए लेकिन

एक विशेष समुदाय के व्यापारी जो जनरल केटेगरी से ही आते हैं गुप्ता परिवार इससे दूरी बनाए रखें। जबकि उसी परिवार के छोटे व्यापारी व लोग शामिल रहे।जिसकी चर्चा गलियारों में व्याप्त है।

 

*सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की रही चौकसी।*

 

बताते चलें के अखिल भारतीय सवर्ण समाज के सामाजिक संगठनों द्वारा पूर्व में पत्र सौपा जाकर अनुमति प्रदान करते हुए आज 2फरवरी को लगभग तीन से चार किलोमीटर की एक्ट विरोधी नारों के साथ सैकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के लोग, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ कालेजी छात्र-छात्राएं जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अधिवक्ताओं ने मझौली तहसील पहुंच शान्ति पूर्ण रूप से तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह को ज्ञापन पत्र सौपे है। इस दौरान पूरे समय शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने मझौली थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!