Breaking News in Primes

ग्राम पंचायत साला में आनंद उत्सव का आयोजन हुआ।

0 70

लोकेशन //खलघाट धार

रिपोर्टर//चेतन शर्मा खलघाट

दैनिक प्राइम संदेश

 

*ग्राम पंचायत साला में आनंद उत्सव का आयोजन हुआ।*

*छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया*

खलघाट — ग्राम पंचायत साला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ग्राम पंचायत साला के सरपंच मिथुन कनेल के मुख्य आतिथ्य एवं उपसरपंच जावेद खान की अध्यक्षता में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोनों अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना गीत पर छात्रा द्वारा आकर्षक नृत्य के साथ संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को ग्राम पंचायत शाला की और से सरपंच मिथुन कनेल एवं उपसरपंच जावेद खान द्वारा पुरस्कार स्वरूप कापी एवं पेन दिए गए।

कार्यक्रम को सरपंच मिथुन कनेल और उपसरपंच जावेद खान ने संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने पर ग्राम पंचायत की ओर से उनका हल करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित पंचायत सचिव जुवान सिंह कटारा, मोबिलाइजर सपना मालवीय, कमल निरगुड़े, विष्णु यादव मुंशी बाबा अफरोज खान भारत भार्गव, पवन भार्गव सहित छात्र-छात्राओं के पालक गणों ने बड़ी संख्या में आनंद उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कारपेंटर सर ने किया एवं जयपाल सिंह सोलंकी सर ने आभार व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!