ब्लॉक स्तरीय खो-खो स्पर्धा का दो दिवसीय आयोजन आज से मझौली मीना स्कूल प्रांगण में।
*सीधी/मझौली*
जिला खो-खो संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक इकाई मझौली द्वारा दो दिवसीय खो- खो प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 12 में संचालित अशासकीय शाला मीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसवाही के परिसर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सीधी इंजी.आर .बी .सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 10 ताला व गौ संरक्षण समिति सभापति जिला पंचायत सीधी के अध्यक्षता में आज 3 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका समापन कल 4 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।