Breaking News in Primes

भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली के घर पहुंचे प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, सरगर्मी के साथ हुआ स्वागत।

0 247

भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली के घर पहुंचे प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, सरगर्मी के साथ हुआ स्वागत।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के कार्यालय व्यवस्था प्रभारी पूर्व संगठन मंत्री रीवा संभाग एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र लिटोरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी के घर पहुंचे जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सरगर्मी के साथ स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण तिवारी द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि बड़ी सौभाग्य की बात है की हमारे पद के 7वी वर्षगांठ पर सम्माननीय का आगमन हुआ है आज के दिन ही (13 दिसंबर 2019)को मैं पहली बार मंडल अध्यक्ष का दायित्व संभाला था आज 13 दिसंबर 2025 है आज से पूरे 6 वर्ष पद का दायित्व संभालने का मौका मिला। पद के सफलतम 6 वर्ष व्यतीत होने सातवीं वर्षगांठ पर हमारे घर पार्टी के प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी पूर्व संगठन मंत्री रीवा संभाग एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र लिटोरिया आगमन हुआ जो मेरे लिए अत्यंत खुशी का पल रहा।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामसखा शर्मा,भागवत गुप्ता, रामनरेश सोनी, पूर्व जिला मंत्री वार्ड पार्षद मझौली लवकेश सिंह, पार्षद हिमांशु तिवारी, गोविंद साकेत, कार्यकर्ता मनोज सिंह बघेल, प्रदीप द्विवेदी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रदेव चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, मंडल मंत्री संजू कुशवाहा आदि के साथ

मझौली मण्डल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!