Breaking News in Primes

राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, कुल 227876 वादो का रिकार्ड निस्तारण

0 20

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति , प्रयागराज श्री शेखर बी.सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 02 सिविल बाद निस्तारित किए गए । राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के कुल 11519 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 72 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा 13 जोड़ो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने के लिए समझौता किया गया और एक दूसरे को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी श्री पर्वेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 310 वादो का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी श्री निकुंज मित्तल द्वारा 112 वादो का निस्तारण किया गया। श्री सुदामा प्रसाद पीठासीन अधिकारी, कमर्शियल कोर्ट द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण श्री कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी द्वारा कुल 06 वादों का निस्तारण किया गया।

श्री राहुल सिंह अपर जनपद न्यायाधीश, ई0 सी0 एक्ट के द्वारा विधुत के 602 मामलो का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती त्रिशा मिश्रा के द्वारा 5857 वाद, श्री विनय कुमार जायसवाल , रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 2180 वाद, अपर मुख्य नायक मजिस्ट्रेट : 2 श्री अरुण कुमार यादव द्वारा 1057 वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालयो के द्वारा कुल 127064 वादो का निस्तारण किया गया, बैंक के प्री-लिटिगेशन के 1776 मामले निस्तारित किये गये। श्री रविकान्त-द्वितीय, नोडल अधिकारी/एडीजे, लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागो से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम, सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गयी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!