Breaking News in Primes

अबैध मादक पदार्थ व नशीले सिरप के साथ सिप्ट डीआर कार मझौली पुलिस ने की जप्त, आरोपी हुए फरार।*

0 238

*अबैध मादक पदार्थ व नशीले सिरप के साथ सिप्ट डीआर कार मझौली पुलिस ने की जप्त, आरोपी हुए फरार।*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

नशीले मादक पदार्थ के क्रय- विक्रय में प्रतिबंध लगाने मझौली पुलिस मुस्तादी के साथ काम कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीले पदार्थ गाजा व नशीले सिरप के साथ शिफ्ट डियार कार जिसका कुल कीमत लगभग 8.52 लाख आंकी गई है जप्त कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन,व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में लगभग

8,51,691 रुपए कीमती अवैध मादक पदार्थ और परिवहन में उपयोग किए गए वाहन को जब्त किया गया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना प्रभारी मझौली उनि0 विशाल शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध नशीली कफ सिरप और गांजा लेकर शहडोल तरफ से मझौली आ रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम की घेराबंदी लगा दी गई। संदिग्ध कार चालक तीव्र गति से वाहन भगाकर भाग निकला। पीछा करने के बाद, कार करमाई के जंगल में लावारिस हालत में छिपाई हुई मिली। कार की विधिवत तलाशी के दौरान उसमें से मादक पदार्थ गांजा: 4.965 किलोग्राम (कीमत लगभग 2,48,250 रुपए,नशीली कफ सिरप 18 शीशी कीमत लगभग 3,441रुपये, बरामद हुआ।

जिसके साथ प्रयुक्त वाहन: स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका बाजार मूल्य लगभग 6,00,000 रुपए आंका गया है।कुल जब्त मशरुका कुल कीमत लगभग 8,51,691रुपये का जप्त कर कार्यवाही की गई।

इस मामले में संलिप्त सभी आरोपी भागने में सफल रहे।

पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना मझौली में एनडीपीएस एक्ट व ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की संगत धाराओं के तहत अपराध

पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी कर रखी हैं।

 

*इनकी रही सराहनी भूमिका*

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा, उनि पी0 एल0 टांडिया एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!