मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा की प्रतिमा का अनावरण कल प्रथम पुण्यतिथि पर चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान का होगा समापन
मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा की प्रतिमा का अनावरण कल
प्रथम पुण्यतिथि पर चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान का होगा समापन
राजू पटेल कसरावद(खरगोन)
ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती के शुभ संयोग में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। पिछले दो दिनों से प्रतिमा अनावरण हेतु तीन दिवसीय अनुष्ठान जारी है, जिसमें बडूद के पंडित गोपाल कृष्ण पूरे के सानिध्य में ओंकारेश्वर से आए चार विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार, अभिषेक और विधिवत पूजन किया जा रहा है।सोमवार दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में प्रतिमा का अनावरण होगा। इसी दिन मालव माटी के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कमल किशोर नागर की भागवत कथा का समापन भी होगा।
आयोजक संतोष पटेल व अन्य अनुयायियों ने बताया कि बाबा की पुण्यतिथि और कथा आयोजन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए विशाल भंडारा मंगलवार को आयोजित किया गया है।