फार्मेसी काउंसिल में हुई घटना पर देशभर के फार्मासिस्टों में आक्रोश भोपाल कूच की तैयारी तेज
ज्ञानेंद्र पांडेय
अनूपपुर
IPA जिलाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालय में फार्मासिस्टों के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर देशभर के फार्मासिस्टों में गहरा रोष है। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अंबर सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर के सभी फार्मासिस्ट एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द ही भोपाल कूच करेंगे।
बिपिन कुमार ने कहा कि “फार्मेसी हितों की रक्षा के लिए IPA हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था के लिए फार्मासिस्ट अनिवार्य और अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट यह केवल नारा नहीं, बल्कि मरीज सुरक्षा की आधारशिला है।
भोपाल फार्मेसी काउंसिल में हुई घटना को लेकर IPA ने कड़ा विरोध जताया है।
कोषाध्यक्ष धीरज साहू, सचिव तुषार यादव और उपाध्यक्ष विजय यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि “किसी भी प्रकार के अन्याय का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। यह आंदोलन फार्मासिस्टों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है।”
आगामी दिनों में भोपाल में फार्मेसी काउंसिल का घेराव किया जाएगा, जिसमें बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उड़ीसा सहित कई राज्यों के फार्मासिस्ट बड़े स्तर पर शामिल होंगे। इस व्यापक विरोध प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसे देशव्यापी आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।