News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
छह छह मीटर चौड़े दो अंडर पास यात्री सुविधा को देखते हुए बनने की संभावना।
कौशाम्बी: भरवारी दिल्ली हावड़ा रूट के सबसे व्यस्ततम रेलवे क्रासिंग भरवारी का बृहस्पतिवार की दोपहर प्रयागराज मंडल रेलवे डीआरएम रजनीश अग्रवाल, जीएम सुरेश पॉल सिंह एडीआरएम नवीन प्रकाश ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आयूबी निर्माण को लेकर चर्चा की और रेलवे क्रासिंग के नई बाजार की तरफ से पानी टंकी, बस स्टॉप तक जायजा लिया।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर भीषण जाम की समस्या बदस्तूर जारी है। घंटों के जाम से जनता बेहाल है, जिसकी मुख्य वजह है लगातार ट्रेन आवाजाही से फाटक का लंबे समय तक बंद रहना और अव्यवस्थित यातायात समस्या की गंभीरता को देखते हुए औचक निरीक्षण किया।अंडरपास के लिए तैयार किए गए नक्शों की भौतिक स्थिति का जायजा लिया,दो अलग अलग अंडरपास के लिए बनाए गए नक्शों की समीक्षा की, दूसरे नक्शे के अनुसार अंडरपास के निर्माण क्षेत्र में नई बाजार भरवारी के 9 घर और एक प्लॉट आ रहे हैं, जिससे भूमि अधिग्रहण की समस्या पैदा हो रही है,वहीं ओवरब्रिज की संभावना कम इसलिए हो गई क्योंकि फाटक से लगभग 2 किलोमीटर दूर असदुल्लाहपुर रोही में 12 नंबर पर आरओबी पहले से ही बना है, जिसके कारण रेलवे यहाँ नया ओवरब्रिज नहीं बन सकता है,वहीं भारी आवागमन को देखते हुए दो अंडर पास छह छह मीटर चौड़े बन सकते हैं। प्रयागराज मंडल के जीएम नरेश पाल सिंह,डीआरएम रजनीश अग्रवाल और एडीआरएम नवीन प्रकाश के साथ भरवारी रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने जीएम व डीआरएम को भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले गंभीर जाम की समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक अंडरपास (आरयूबी) के निर्माण का प्रस्ताव रखा। यह अंडरपास भरवारी रेलवे फाटक के बगल से नौडिया रोड होते हुए पानी टंकी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भरवारी बस स्टॉप तक बंद पड़ी पुरानी प्राइमरी स्कूल की जगह पर बनाने का सुझाव दिया गया।

प्रस्तावित स्थान पर आरयूबी निर्माण से स्थानीय नागरिकों के मकानों को कोई क्षति नहीं होगी और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने जीएम और डीआरएम को प्रस्तावित आरयूबी का नक्शा भी दिखाया, जिसमें इसकी ऊंचाई 6 मीटर और चौड़ाई 2.5 मीटर (6×2.5 मीटर) बताई गई। निरीक्षण के बाद प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों की गति बढ़ने के कारण लेवल क्रॉसिंग को बंद करना रेलवे की योजना का हिस्सा है। इसी के तहत भरवारी रेलवे फाटक पर आरयूबी का निर्माण प्रस्तावित है, जिसका निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने यह भी बताया कि रोड अंडर पास निर्माण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थानीय लोगों को कम से कम नुकसान हो और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिले। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी सहमति व्यक्त की है, जिसके बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।इस दौरान चीफ़ ब्रिज इंजीनियर राजेश मिश्र रेलवे,जीआरपी सीनियर कमांडेंट वीपी पंडित, स्टेशन अधीक्षक डीएन यादव, आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा सहित हेडक्वार्टर की टीम मौजूद रही।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों की गति बढ़कर अब 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। ऐसे में लेवल क्रॉसिंग को बंद करना रेलवे की योजना का हिस्सा है। इसी के तहत भरवारी रेलवे फाटक पर रोड अंडर पास का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी जांच कर ली गई है,स्थानीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों की सहमति भी मिल गई है,जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।