News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव का शिवमूरत 38 पुत्र स्व.मेड़ी लाल पत्नी को बुलाने के लिए 21 नवंबर को ससुराल सरांय अकिल थाना क्षेत्र के सुरसेनी गांव गया था।आरोप है वहां पति पत्नी के झगडे को लेकर ससुरालियों ने जम कर पीटा।हालत नाज़ुक होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक की मां ने ससुरालियों पर पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छान बीन कर रही है।
कोसम इनाम गांव की गुलबसिया देवी ने बताया कि एक हफ्ते पहले बेटे और बहू में कुछ कहा सुनी हो गई थी। जिससे नाराज़ हो बहू गीता देवी अपने मायके सुरसेनी गांव चली गई थी।पत्नी को बुलाने के लिए बेटा शिवमूरत 21 नवंबर को सुरसेनी गांव गया था।चार दिनों तक जब बेटा शिवमूरत वापस नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क करने की कोशिश किया लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। जिससे मंगलवार को मां सुरसेनी गांव पहुंचीं तो वहां उसे बताया गया कि शिव मूरत प्रयागराज के एस आरएन अस्पताल में भर्ती हैं।आस पास के लोगों से बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिली।पीड़िता एसआर एन अस्पताल गई तो उसे बेटा मरणासन्न अवस्था में मिला। पीड़िता लौट कर सराय अकिल थाना पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।इस दौरान बुधवार को भोर में पीड़िता को बेटे की मौत की जानकारी मिली।मौत की ख़बर मिलते ही पीड़िता रोते बिलखते हुए एसआर एन अस्पताल के लिए रवाना हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है,अगर ऐसा मामला है तो पीड़िता के तहरीर व पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।