Breaking News in Primes

पुलिस मुठभेड़ में इनामिया शातिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0 32

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: बीती रात्रि करीब 23.30 बजे थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत सिंगरामऊ पुलिया स्थित अण्डरपास हॉइवे के पास रात्री चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी 01 स्कूटी (बिना नम्बर प्लेट) पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा करने पर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिस पर उक्त पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने आप को घिरता देख संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गयी तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान उक्त बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उक्त घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है ।

घायल अभियुक्त ने अपना नाम मोनू पाल पुत्र देवमुनि पाल निवासी मोऊद्दीन का पुरा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर बताया जो कि थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-296/2025 धारा-305/331(4)317(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मोनू पाल उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मोबाइल की दुकान से मोबाइल की चोरियां करता था, जिसके लिए वह मोबाइल चोरी में कई बार जेल जा चुका है। जब भी न्यायालय द्वारा उसे तारीख पर बुलाया जाता था तो वह विभिन्न जनपदों में गूगल मैप के जरिए मोबाइल की दुकानो को खोजकर रेकी करता था तथा रात्रि में मौका पाकर मोबाइल की दुकान का शटर/दीवार काटकर मोबाइल चोरी करता था व चोरी के मोबाइलों को आते जाते लोगों को औने पौने दामों पर मोबाइल बेच देता है और जो पैसा मिलता है उससे अपनी जरूरत व शौक पूरे करता था ।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 24 मोबाइल फोन (विभिन्न कम्पनियों के) 01 तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर 01 स्कूटी (बिना नम्बर प्लेट) बरामद किया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!