Breaking News in Primes

*लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में “एकता दौड़” का आयोजन हुआ*

0 21

*लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में “एकता दौड़” का आयोजन हुआ*
*ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी*

लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में “एकता दौड़” का आयोजन हुआ कार्यक्रम का
शुभारंभ प्रातः 8.00 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल, बीपीएल चौराहा मंदसौर से किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर “एकता दौड़” को रवाना किया।
एकता दौड़” सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप बस स्टैंड, रामटेकरी तिराहा, श्रीकोल्ड तिराहा होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी तेरसिंह बघेल, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी एवं स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी एनआरएस के सदस्य, पुलिसकर्मी, आमजन एवं पत्रकार सम्मिलित हुए मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के अलग अलग वर्गों में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सांसद गुप्ता द्वारा उपस्थित जनसमूह को “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” दिलाई गई।
मंदसौर जिले के समस्त पुलिस थाना स्तर पर एक “एकता दौड़” (Run for Unity) का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
*फोटो :~ शपथ लेते हुए*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!