Breaking News in Primes

गौरव जोशी बने पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष!

0 268

लोकेशन – धामनोद, जिला धार
संवाददाता मोनू पटेल

गौरव जोशी बने पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष!

शिक्षा जगत से जुड़ी एक सम्मानजनक खबर सामने आई है। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ) द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना के अंतर्गत, जिला प्रभारी श्री सुनील कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में, श्री गौरव कुमार जोशी पुत्र श्री रामलाल जी जोशी को संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री जोशी की नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों में हर्ष की लहर है। उनकी शिक्षा क्षेत्र में सक्रियता, सामाजिक सेवाभाव और शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को देखते हुए यह पद उन्हें सौंपा गया है।

संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि श्री जोशी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए नई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू होंगी।

इस अवसर पर संघ परिवार ने श्री जोशी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह नियुक्ति संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!