Breaking News in Primes

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक, जनपद कौशांबी में महिला सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल

0 39

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चायल के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बुधवार को जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में आज थाना सराय अकिल व थाना चरवा पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना सराय अकिल क्षेत्र के पंचायत भवन हर्रायपुर में व0 उ0नि0 सुनील कुमार यादव, उ0नि0 सुशील कुमार शुक्ल, म0 उ0नि0 यशवंती कुमारी सहित पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला संबंधी अपराधों, तीनों नए कानूनों, तथा साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने
अभिभावकों को अपनी बच्चियों से सतत संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी दी।
साथ ही एंटीरोमियो चेकिंग की गई, महिलाओं की समस्याएँ सुनी गईं तथा ज़रूरतमंद पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई।
वहीं थाना चरवा क्षेत्र के ओदारपुर पी.एल. सिंह मेमोरियल स्कूल, मलाक नगर में महिला
उपनिरीक्षक पूनम कबीर व एंटीरोमियो स्क्वाड टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, व महिला हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। दोनों कार्यक्रमों में पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी
112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 — वीमेन पावर लाइन
102 — स्वास्थ्य सेवा
1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 — महिला हेल्पलाइन
साथ ही महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, व एंटीरोमियो टीम की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!