हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
*नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, संघ के हितों की रक्षा का लिया संकल्प*
*कड़ा कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, शाखा सिराथू-कौशांबी की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। संघ के उप तहसील सिराथू के नवीन कार्यालय पर आयोजित बैठक के बाद सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।चुनाव अधिकारी मंडल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें श्रीमती साधना सिंह को निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही रवि कुमार विश्वकर्मा निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमर शाह निर्विरोध कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
लेखपाल संघ की नई टीम में शिव शंकर पाल को निर्वाचित मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव को उपमंत्री शरद चन्द्र को कोषाध्यक्ष और नरेन्द्र सिंह को आय व्यय निरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुना गया है।सिराथू तहसील लेखपाल संघ के उप-चुनाव अधिकारी ज्ञान सिंह पाल जिलाध्यक्ष उ.प्र. लेखपाल संघ कौशाम्बी और सहायक चुनाव अधिकारी जाला सिंह यादव जिला मंत्री उ.प्र. लेखपाल संघ कौशाम्बी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और बताया कि सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है, जो संघ की एकजुटता को दर्शाता है।नई कार्यकारिणी के गठन पर लेखपाल संघ के सदस्यों ने खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संघ के हितों की रक्षा करने और लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।