Breaking News in Primes

प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित हुई एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

0 69

प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित हुई एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना

 

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

 

किरंदुल, 11 अक्टूबर:एनएमडीसी की प्रतिष्ठित लौह अयस्क खान, किरंदुल परियोजना ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित फेम नेशनल अवार्ड-2025 समारोह में किरंदुल परियोजना को प्लेटिनम अवार्ड से नवाजा गया।

 

यह सम्मान परियोजना के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण के कुशल नेतृत्व में खदानों, आवासीय क्षेत्रों, पार्कों में किए गए व्यापक वृक्षारोपण, हरियाली संरक्षण तथा निरंतर चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियानों के लिए प्रदान किया गया है।

 

परियोजना की ओर से यह पुरस्कार अवनीश शर्मा, उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) ने ग्रहण किया, जिसे 10 अक्टूबर को किरंदुल में परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण को सौंपा गया।

 

इस मौके पर के.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), एस.के. कोचर, महाप्रबंधक (खनन), तथा डी.आर. वेंकटेश्वरलू, उप महाप्रबंधक (एमपी) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

अवार्ड प्राप्त होने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए परियोजना प्रमुख श्री रविन्द्र नारायण ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पुरस्कार पूरे किरंदुल परिवार की सामूहिक मेहनत और पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!