Breaking News in Primes

एक लाख का इनामी गुलशन यादव, सपा में संरक्षण और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के पद पर

0 51

News By- नितिन केसरवानी

कुंडा प्रतापगढ़: कुंडा का मामला का चर्चा पूरे प्रदेश में जो राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गुलशन यादव, जो एक लाख रुपये का इनामी है, समाजवादी पार्टी (सपा) में संरक्षण प्राप्त है और अभी तक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के पद पर बना हुआ है।गुलशन यादव के बारे में कहा जाता है कि वह एक एक समय जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के यहां आम कार्यकर्ता की तरह जनता दरबार में रहता था उसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल होकर क्षेत्र में गुंडई करने लगा कुंडा में अपने ही जाति के लोगों के साथ ज्यादातर अपराध किया है। उसके बाद क्षेत्र में दहशत फैलाने का कार्य शुरू किया।उसके बाद कुंडा से विधानसभा का चुनाव लड़ा जिसमें जनता ने बुरी तरह से नकारा, उनके खिलाफ कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है।गुलशन यादव की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए हैं, जिसमें उनकी फोटो और अपराधों की जानकारी दी गई है।

गुलशन यादव के मामले ने सपा की कार्यशैली और राजनीतिक नैतिकता के बारे में सवाल उठाए हैं। यह पहली बार है जब एक लाख का इनामी व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के पद पर बना हुआ है।इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आक्रोश पैदा किया है और लोगों ने सपा से गुलशन यादव को पार्टी से निकालने की मांग की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!