Breaking News in Primes

कौशांबी: महिला ग्राम पंचायत मे विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अखिलेश यादव के बयान पर किया हमला

0 27

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को मंझनपुर तहसील के महिला गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी (लल्ली महाराज) के घर पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की मंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना इस दौरान मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम करता है, जबकि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर पूरी तरह केंद्रित है। ग्रामीणों से मुलाकात कर मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और भरोसा दिलाया कि जिले के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर बोला हमला। 2017 से पहले यूपी में गुंडाराज और भ्रष्टाचार था। दिन के उजाले में भी लोग डर के साए में जीते थे। खेतों से ट्रैक्टर तक चोरी हो जाते थे, मंत्री की भैंस तक चोरी हुई। योगी सरकार आने के बाद कानून-व्यवस्था में आया सुधार। आज बहन-बेटियां आधी रात को भी सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!