Breaking News in Primes

कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता, एसपी राजेश कुमार की देखरेख में 7 थाने प्रदेश में अव्वल

0 30

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जन शिकायतों के निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस ने अगस्त माह में पूरे प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की नेतृत्व क्षमता और सख्त मॉनिटरिंग के चलते जिले के 7 थानों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है। इस बार कौशाम्बी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की रैंकिंग में बाजी मारी।

प्रथम स्थान पाने वाले थाने

1 कड़ाधाम

2 सैनी

3 चरवा

4 करारी

5 कौशाम्बी

6 पश्चिम शरीरा

7 महेवाघाट

एसपी राजेश कुमार ने बताया

जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों की मेहनत, लगन और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की प्रतिबद्धता का नतीजा है। एसपी ने जिले की जनता को आश्वस्त किया कि पुलिस इसी तरह पारदर्शी और जिम्मेदार कार्यशैली के साथ आगे भी शिकायतों का समाधान करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!