जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के मोके पर बच्चों का दीनी मालूमात प्रोग्राम हुआ
ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी
जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के मोके पर वक्फ बोर्ड कमेटी भवानीमंडी द्वारा जामा मस्जिद में तालिम याफ़्ता बच्चों का दीनी मालूमात का प्रोग्राम रखा गया जिस में भवानीमंडी जामा मस्जिद, मालीपुरा मस्जिद, भीमनगर मस्जिद, अल्ताफ हुसैन बाबा मस्जिद के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रोग्राम में आल इंडिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर शिल्ड दी गई एवं जलसा कमेटी और वक्फ बोर्ड कमेटी कि और से पुरुस्कार दिए गए। प्रोग्राम में सभी मस्जिदों के इमाम नायब शहर काजी सलिम खान, मुर्शीद रज़ा, आरिफ आलिम, हाफिज मुख्तयार, मेहमाने खूसूसी के तौर पर वक्फ कमेटी सदर जाकिर भाई मिंडा, आल इंडिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष पूर्व पार्षद अख्तर अली, सेक्रेटरी समीर खान मुंशी, जलसा कमेटी सदर औवेश अब्बासी, नायब सदर रियाज़ चौधरी मौजूद रहें।
फोटो :- प्रोग्राम में उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर शिल्ड और पुरुस्कार देते